Published : Sep 15, 2026, 12:08 PM ISTUpdated : Sep 15, 2026, 12:21 PM IST
Gurugram Hit and Run Case: 10 PHOTO में देखें Female Biker Sia Chauhan की कहानी। Golf Course Road Accident का VIDEO वायरल है। सिया ने हादसे से पहले कार के बार-बार पास आने, टक्कर और Police Action पर सवाल उठाने की पूरी बात बताई।
1/10
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइडर सिया चौहान के कथित हिट एंड रन मामले ने सड़क पर महिला बाइकर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिया ने ANI को दिए इंटरव्यू में हादसे की पूरी कहानी बताई।
2/10
सिया के मुताबिक, हादसे से पहले एक कार तेज रफ्तार में उनके पास से गुजरी। इसके बाद कार धीमी होकर पीछे आई। कार में बैठे लोगों ने शीशे नीचे कर उनकी तरफ इशारा किया और बात करने की कोशिश की।
Gurugram Police Register Case After Car Rams Woman Biker on Golf Course Road
Gurugram Police have registered a case after a woman biker was struck by a car on Golf Course Road, with footage of the incident drawing widespread attention and prompting demands for action against the… pic.twitter.com/5HktggLxXe
— AfrikTimes (@afriktimesint) September 14, 2026
3/10
शुरुआत में उन्होंने कार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह बार-बार पास आने लगी तो उन्हें डर लगने लगा। उन्होंने कार से दूरी बनाने के लिए बाइक की स्पीड बढ़ाई। उनका कहना है कि कार में कुछ लोग मौजूद थे।
4/10
कार पीछे से तेज रफ्तार में आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। VIDEO में कार के पहली लेन से तीसरी लेन की ओर आने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद सिया सड़क पर गिर गईं।
5/10
टक्कर इतनी तेज थी कि सिया बाइक से गिर गईं और बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद वह शॉक में थीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और बाद में एक कैफे तक पहुंचाया।
6/10
हादसे के बाद बाइक के ब्रेक समेत कई हिस्से खराब हो गए थे। इसी वजह से कोई दूसरा व्यक्ति बाइक चलाकर उन्हें कैफे तक लेकर गया। वहां दवाइयां मंगाई गईं और उन्होंने खुद को संभाला।
7/10
जब सिया से पूछा गया कि क्या घटना में मेल ईगो का एंगल दिखता है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा साफ तौर पर लगता है। उनका कहना है कि कुछ लोग महिला को बाइक चलाते देखकर उसे इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं।
8/10
सोशल मीडिया पर हादसा और कार का नंबर पोस्ट करने के बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस ने संज्ञान लिया और इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Gurugram - Biker Sia has released a video statement rejecting the account given by the car driver accused of hitting her motorcycle on Golf Course Road. She said a sympathy act did not suit him and that she could have died on the spot. Sia said the driver, identified in reports… pic.twitter.com/qx5XT91h39
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 15, 2026
9/10
सिया ने आरोप लगाया कि गोल्फ कोर्स रोड जैसे हाई-टेक और सीसीटीवी से लैस इलाके में भी पुलिस ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने में ढिलाई दिखाई।
(फोटो में आरोपी ड्राइवर)
10/10
सिया ने साफ कहा कि वे और उनका परिवार एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। वे इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगी ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला राइडर के साथ ऐसा न हो।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.