गुजरात के गांधीधाम स्थित गोपालपुरी के पोर्ट टाउनशिप में दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) कांडला की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ सेलिब्रेशन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र एक लंबा तिरंगा झंडा हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।