हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का ग्लैमरस लुक वायरल, लंदन फैशन वीक में आई नजर

Published : Sep 23, 2026, 11:00 AM IST

हार्दिक पांड्या भले ही इस समय क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। वो लंदन में हैं, जहां उन्होंने लंदन फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…

1/7

माहिका शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन फैशन वीक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह Burberry के एक फोटोशूट से जुड़ी नजर आ रही हैं। माहिका ने इस खास मौके के लिए बेहद स्टाइलिश और क्लासी लुक चुना।

2/7

तस्वीरों में माहिका शर्मा कैरेमल ब्राउन कलर की जैकेट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनका लुक काफी ग्लैमरस और एलिगेंट दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी न रखते हुए मिनिमल मेकअप किया।

3/7

माहिका ने न्यूड लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर लुक रखा, जो उनके आउटफिट को और भी स्टाइलिश बना रहा था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सैंडल और ब्लैक कलर का हैंडबैग कैरी किया। उनका पूरा लुक सिंपल होने के साथ-साथ काफी फैशनेबल नजर आया।

4/7

माहिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Burberry के साथ अपने लंदन फैशन वीक के अनुभव के बारे में भी लिखा। उन्होंने शो देखने का मौका देने और इस शानदार अनुभव के लिए टीम का शुक्रिया अदा किया।

5/7

माहिका की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। फैंस उनके फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक में जैकेट ड्रेस से लेकर मेकअप और एक्सेसरीज तक हर चीज काफी बैलेंस्ड दिखाई दे रही है।

6/7

माहिका शर्मा अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जाता है और दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है।

7/7

हाल के दिनों में दोनों के एक-दूसरे के नाम के टैटू बनवाने की खबरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। अब माहिका का लंदन फैशन वीक वाला ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.