Published : Jul 31, 2026, 05:11 PM ISTUpdated : Jul 31, 2026, 06:12 PM IST
Haridwar Kanwar Yatra: सावन में हरिद्वार का नजारा देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश से सड़कें पानी से भर गईं, लेकिन शिवभक्तों का जोश कम नहीं हुआ। घुटनों तक पानी में कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। देखें 7 शानदार तस्वीरें
1/7
कांवड़ यात्रा का एक बेहद अनूठा और आस्था से भरा रूप देखने को मिला। एक भक्त ने अपनी कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर चलता हुआ दिखाई दिया।
2/7
कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान महाकाल की एक भव्य और विशाल प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इस शोभायात्रा को देखने और अपने कैमरे में कैद करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
3/7
शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण हरिद्वार की सड़कों पर कई जगह पानी भर गया, लेकिन शिवभक्तों के कदम नहीं रुके। भक्त अपनी रंग-बिरंगी और सजी-धजी कांवड़ में गंगाजल लेकर बिना रुके अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आए।
4/7
घुटनों तक पानी होने के बावजूद कांवड़िए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। मौसम की मुश्किलें भी उनकी श्रद्धा के आगे छोटी नजर आईं।
5/7
रंग-बिरंगी और खूबसूरती से सजाई गई कांवड़ यात्रा में अलग ही आकर्षण बिखेर रही थीं। हर कांवड़ में भक्तों की मेहनत और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा साफ दिखाई दी।
6/7
हरिद्वार की सड़कों पर बारिश का पानी जरूर है, लेकिन उससे भी बड़ा सैलाब इन शिवभक्तों की आस्था का नजर आ रहा है। खूबसूरत कांवड़ को अपने कंधों पर रखे ये लोग बारिश के बीच लगातार चलते जा रहे हैं।
7/7
पानी भरी सड़क पर शिवभक्त भगवान शिव की प्रतिमा और कांवड़ लिए 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.