19 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश का असर देखने को मिला। गुवाहाटी, प्रयागराज, रीवा, सतना और जम्मू समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप देखने को मिला। 10 तस्वीरों में देखें बारिश से तबाही..
1/10
प्रयागराज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण संगम पर गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस दौरान संगम इलाके में बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।
2/10
प्रयागराज में बुधवार को मॉनसून की बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।
3/10
गुवाहाटी के रुक्मिणी गांव में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस दौरान SDRF के जवानों ने पानी से घिरे इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
4/10
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के बाद सड़कों पर नाव चलानी पड़ीं। लोगों को इन नाव में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
5/10
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कुछ इस तरह का नजारा दिखा। पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
6/10
पन्ना में भी लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 82.4 मिमी बारिश अजयगढ़ में दर्ज की गई है। इस दौरान बृहस्पति कुंड में पानी का बहाव बहुत ज्यादा हो गया है।
7/10
मध्य प्रदेश के सतना जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सतना जिले के भुमकहर गांव में एक चरवाहा पानी में बह गया। फिलहाल SDERF की टीम उसे तलाश रही है।
8/10
गुवाहाटी के हाटीगांव में बुधवार को भारी बारिश के बाद कई सड़कें पानी से भर गईं। जलभराव के बीच लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
9/10
नैनीताल के हल्द्वानी में भी बुधवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को जलभराव वाली सड़क से होकर गुजरते देखा गया।
10/10
जम्मू में बुधवार को भारी बारिश के बीच तवी नदी उफान पर नजर आई। नदी में बढ़े जलस्तर के बीच लोग पुल से गाड़ियों को गुजरते हुए देखते रहे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.