बाढ़ से बदहाल दिल्ली की 15 तस्वीरें: कहीं सड़कें बनी तालाब तो कहीं फ्लाईओवर पर लंबी कतार

Published : Aug 07, 2026, 08:26 PM IST

7 अगस्त को दिल्ली-NCR में भारी बारिश ने लोगों को खूब रुलाया। गुरुग्राम में जहां बारिश के दौरान फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं, दिल्ली के संगम विहार इलाके में जलभराव के चलते गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। 15 तस्वीरों में दिल्ली का हाल..

1/15

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में कई जगह गाड़ियां पानी में फंस गईं और लोगों को उन्हें धक्का देकर किसी तरह निकालना पड़ा।

2/15

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में लगातार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। शुक्रवार को लोग जलभराव वाली सड़कों से होकर गुजरते दिखाई दिए। पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

3/15

संगम विहार की पानी से भरी सड़क पर कई गाड़ियां फंसी हुई दिखाई दीं। शुक्रवार को एक कार भी जलभराव वाले रास्ते में फंसी नजर आई। पानी के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

4/15

शुक्रवार को गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच एक फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दी। बारिश के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई और फ्लाईओवर पर वाहन काफी देर तक कतार में खड़े नजर आए।

5/15

संगम विहार में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ पानी से भरी सड़क से गुजरता नजर आया। इलाके में जलभराव इतना था कि सड़क पर जमा पानी के बीच से लोगों और वाहनों को रास्ता बनाकर आगे बढ़ना पड़ा।

6/15

संगम विहार में पानी से भरी सड़क पर एक गाड़ी फंस गई। इसके बाद कुछ लोग गाड़ी को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश करते नजर आए। भारी जलभराव के बीच लोगों ने मिलकर वाहन को रास्ते से निकालने का प्रयास किया।

7/15

शुक्रवार को नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी से लबालब एक सड़क से गुजरते बच्चे।

8/15

दिल्ली के संगम विहार इलाके की सड़कें लबालब हो गईं। यहां तक कि लोगों के कमर तक पानी भर गया। पानी से भरी एक सड़क से गुजरते लोग और वाहन।

9/15

शुक्रवार को नई दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच, लोग छतरपुर के जलमग्न इलाके में बच्चों को चटाई पर बिठाकर ले जाने में मदद कर रहे हैं।

10/15

शुक्रवार को नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी से भरी सड़क पर एक बच्चा तैरता हुआ।

11/15

शुक्रवार को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर अंडरपास पर पानी से भरी सड़क पर एक व्यक्ति फंसी हुई एम्बुलेंस को धक्का दे रहा है।

12/15

बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया।

13/15

शुक्रवार को नई दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में पानी से भरी एक सड़क पर सामान के साथ खड़ा वाहन। तेज बारिश के चलते कई वाहनों के साइलेंसर में पानी भर गया, जिससे वे बंद हो गए।

14/15

शुक्रवार 7 अगस्त को नई दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में पानी से भरी एक सड़क से होकर गुजरते लोग।

15/15

शुक्रवार को नई दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर पर पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते वाहन।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.