बारिश का रौद्र रूप: कहीं पुल ढहा तो कहीं पानी में समा गई पूरी कार, 10 तस्वीरें देख दहल जाएंगे

Published : Jul 23, 2026, 07:53 PM IST

देशभर में बारिश से हाल बेहाल है। पश्चिम में गुजरात से लेकर पूर्व में असम तक और दक्षिण में तमिलनाडु से उत्तर में जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार 23 जुलाई को भी देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर ढाया।

1/10

पश्चिम गुजरात के छोटा उदयपुर में गुरुवार को भारी बारिश के कारण भराज नदी पर बना पुल बह गया।

2/10

छोटा उदयपुर में भराज नदी पर बने पुल के बहने से आसपास के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

3/10

गुरुवार को ओडिशा के धेनकनाल जिले के इंदिपुर-छटिया गांव के पास एक शादी की कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई।

4/10

गुरुवार को अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर पानी से भरी सड़क पर एक कार फंस गई।

5/10

गुरुवार को अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद, पुराने शहर के पानी से भरे इलाके से यात्री और स्थानीय लोग गुजरते हुए।

6/10

गुरुवार को अमृतसर में भारी बारिश के बाद पानी भरे इलाके से गुजरते लोग।

7/10

गुरुवार को उधमपुर में देवल ब्रिज के पास बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का एक हिस्सा धंस गया।

8/10

अमृतसर में भारी बारिश के बाद पानी भरे इलाके से गुजरता एक शख्स।

9/10

सूरत में गुरुवार को भारी बारिश के बाद लिंबायत के मीठी खाड़ी इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया।

10/10

गुरुवार को सूरत में बारिश के बीच पानी से भरी सड़कों पर चलते हुए लोग छाते से खुद को बचाते हुए दिखे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.