मानसून का कहर! अलकनंदा का रौद्र रूप और बारिश से तबाही की 8 खौफनाक तस्वीरें

Published : Jul 31, 2026, 04:48 PM IST

देशभर में इस समय मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 31 जुलाई को उत्तराखंड से लेकर गुजरात और असम तक भारी बारिश हुई, जिसके चलते अलग-अलग जगहों से तबाही की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 8 तस्वीरों में देखें बारिश का कहर।

1/8

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से अलकनंदा नदी पूरे उफान पर है। शुक्रवार 31 जुलाई को रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। वहीं, दूसरी ओर गुजरात के भडूच में भारी बारिश के चलते एक कम्पाउंउ की दीवार गिरने से उसके आसपास खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।

2/8

शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से उफनती अलकनंदा नदी का नजारा। बता दें कि रुद्रप्रयाग में भगीरथी और अलकनंदा का संगम होता है, जिसके बाद यह गंगा कहलाती है।

3/8

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद उफनती अलकनंदा का रौद्र रूप। यह उत्तराखंड राज्य में बहने वाली एक प्रमुख हिमालयी नदी है, जो सतोपथ ग्लेशियर से निकलती है। इसकी कुल लंबाई करीब 195 किलोमीटर है।

4/8

शुक्रवार 31 जुलाई को गुजरात के भडूच के कसक नवीनगरी इलाके में लगातार बारिश के कारण कंपाउंड की दीवार गिरने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों का दृश्य।

5/8

बता दें कि गुजरात में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते जमकर तबाही हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में अहमदाबाद, सूरत, नवसारी, छोटा उदयपुर और भडूच हैं।

6/8

असम के शिवसागर के नेपालीखुटी इलाके में डिखो नदी में आई बाढ़ के बाद कीचड़ में फंसी एक कार और वहां मौजूद लोग।

7/8

असम के शिवसागर के नेपालीखुटी इलाके में डिखो नदी में आई बाढ़ के बाद कीचड़ में फंसी एक क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।

8/8

शुक्रवार को भरूच के कसक नवीनगरी इलाके में भारी बारिश के बीच पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते वाहन।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.