24 सिंतबर यानि सोमवार को देश के कई राज्यों और शहरों में सुबह से लेकर शाम तक मूसलाधार बारिश हुई। दिल्ली-NCR से लेकर गाजियाबाद...पटना और जबलपुर से तबाही की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि यह जलप्रलय है।
1/7
भीषण बारिश और बाढ़ की यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है। जहां चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दियारा क्षेत्र से दूध विक्रेता अपने बर्तनों के साथ नावों से पहुंचे।
2/7
बिकराल बारिश की यह तस्वीर सोमवार को जबलपुर से सामने आई है। जहां ग्वारीघाट में नर्मदा नदी के उफनते बाढ़ के पानी से मंदिर परिसर और नावें घिरी हुई थीं।
3/7
बारिश की तबाही की यह तस्वीर हरियाणा के गुरुग्राम शहर की है। जहां सोमवार को भारी बारिश के बाद सेक्टर 46 में जलमग्न सड़क दिखाई दी।
4/7
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सोमवार को पटना में बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र से लोग अपने सामान सहित नाव से बाढ़ के पानी में से होकर पहुंचे।
5/7
तबाही की यह तस्वीर प्रयागराज की है। जहां गंगा और यमुना के बढ़े हुए जलस्तर के कारण संगम के आसपास के कई हिस्सों में पानी फैल गया। हवाई दृश्य में नदी का बढ़ा जलस्तर और उसके आसपास फैला पानी साफ नजर आया।
6/7
सोमवार को रायपुर में लगातार बारिश के कारण जलभराव वाली सड़क पर एक व्यक्ति यात्रियों को ले जा रहे वाहन को धक्का दे रहा है।
7/7
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र से एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर नाव से पटना पहुंची। सोमवार को पटना में यह दृश्य सामने आया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.