कहीं सड़कें बनीं नदी तो कहीं डूबे घर, 10 PHOTO में प्रयागराज से गुवाहाटी तक तबाही की 10 तस्वीरें

Published : Jul 20, 2026, 08:15 PM IST

इस मानसून के सीजन में अब भी देशभर में सामान्य से कम बारिश हुई हैं। हालांकि, जहां पानी गिरा है वहां जमकर तबाही मचाई है। सोमवार 20 जुलाई को प्रयागराज से लेकर कोलकाता, गुवाहाटी तक बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

1/10

प्रयागराज में भारी बारिश के कारण पानी से भरे अंडरपास से स्कूटी निकालते समय एक शख्स की मदद करते लोग।

2/10

सोमवार को प्रयागराज में भारी बारिश के बीच एक आदमी की बाइक धकेलने में मदद करता बच्चा।

3/10

गुवाहाटी में सोमवार को भारी बारिश के कारण जलमग्न सड़कों से गुजरती हुईं गाड़ियां।

4/10

सोमवार को राजौरी में SDRF, NDRF और भारतीय सेना की एक संयुक्त टीम ने मुनवार नदी से शव निकालने के लिए बचाव और रिकवरी अभियान चलाया।

5/10

सोमवार को कोलकाता में भारी बारिश के बीच, बच्चों के साथ महिलाएं छाता लिए सड़क पार कर रही हैं।

6/10

सोमवार को प्रयागराज में भारी बारिश के बीच बच्चे पानी से भरी सड़क के किनारे फुटपाथ पर चलने को मजबूर हैं।

7/10

सोमवार को प्रयागराज में भारी बारिश के कारण पानी से भरे अंडरपास का नजारा।

8/10

सोमवार को मुंबई शहर पर काले बादल छाए रहे। रुक-रुक कर शहर में बारिश होती रही।

9/10

रियासी में भारी बारिश के बीच एक महिला वैष्णो देवी मंदिर के पास प्रार्थना करती हुई। कटरा में खराब मौसम के कारण यात्रा अभी भी रुकी हुई है।

10/10

सोमवार को असम के शिवसागर के अमगुरी में महिलाएं बाढ़ के पानी से होकर गुजरती हुईं। यहां लोगों के घर पानी में डूब चुके हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.