बेतवा का रौद्र रूप: विदिशा में डूबे मंदिर, कोलकाता से कुल्लू तक 10 PHOTO में बारिश से मची तबाही

Published : Aug 11, 2026, 07:35 PM IST

मंगलवार 11 अगस्त को मध्य प्रदेश के विदिशा में भारी बारिश से बेतवा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। नदी का पानी बढ़ने से कई मंदिर जलमग्न हो गए। वहीं, कोलकाता, कुल्लू और पंजाब के जालंधर में भी बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। देखें बाढ़ की तस्वीरें..

1/10

विदिशा में भारी बारिश के चलते बेतवा नदी पूरे उफान पर दिखी। घाट किनारे बने कई मंदिर का ढांचा भी पानी में आंशिक रूप से डूब गए। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण इलाके में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

2/10

बेतवा नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते विदिशा में घाट किनारे बना एक मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया। बेतवा नदी मध्य भारत की प्रमुख नदियों में से एक है और इसे ‘वेत्रवती’ नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में है।

3/10

बेतवा नदी में आई बाढ़ के बाद घाट किनारे बना मंदिर पानी में आंशिक रूप से डूबा नजर आया। बता दें कि बेतवा नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। इसकी कुल लंबाई 590 किलोमीटर है। बेतवा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिलती है।

4/10

बेतवा नदी में बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन ने आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया है। बता दें कि ओरछा बेतवा नदी के किनारे बसा प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है। यहां नदी के किनारे कई प्राचीन मंदिर और स्मारक हैं।

5/10

भारी बारिश का असर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी देखने को मिला। मंगलवार को बारिश के बाद ब्यास और पार्वती नदियां उफान पर नजर आईं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

6/10

मंगलवार को कोलकाता में भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। पिछली रात हुई तेज बारिश के बाद एक पानी से भरी सड़क पर रोड रोलर आंशिक रूप से डूबा हुआ नजर आया।

7/10

कोलकाता में भारी बारिश के बाद जलभराव का असर आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ा। मंगलवार को पानी से भरे एक इलाके में एक व्यक्ति अपनी हाथगाड़ी पर बैठा हुआ नजर आया।

8/10

भारी बारिश के कारण कोलकाता के एक जलमग्न इलाके में खड़ी हुई एक गाड़ी भी आंशिक रूप से पानी में डूबी नजर आई। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

9/10

कोलकाता में बारिश के बाद पानी से भरे इलाके में एक जोड़ा रास्ता पार करता हुआ भी नजर आया। जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

10/10

मंगलवार को पंजाब के जालंधर में भारी बारिश के बीच सड़क से गुजरते वाहन।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.