जंतर-मंतर से संसद तक छाबनी में तब्दील इलाका, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Published : Jul 20, 2026, 12:22 PM ISTUpdated : Jul 20, 2026, 12:27 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी CJP चीफ अभिजीत दिपके और सोनम वांगुचक की पत्नी गीतांजलि के सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च के ऐलान के बाद प्रदर्शनकारियों का मार्च जारी है। इस दौरान उन्हों रोकने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

1/5

CJP के संसद मार्च निकलने से पहले दिल्ली प्रशासन ने जंतर-मंतर के बाहर पुलिस-फोर्स तैनात कर है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

2/5

सूत्रों के अनुसार, CJP ने संसद मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से कोई आधिकारिक इजाज़त नहीं ली है। जबकि मार्च के लिए आधिकारिक अनुमति लेनी होती है।

3/5

पुलिस ने कहना है कि सत्र के दौरान आसपास 4  लोग या उससे ज्यादा इकट्ठा होने, बिना इजाज़त के रैली करने और हथियार लेकर चलने पर पाबंदी होती है।

4/5

संसद के मॉनसून सत्र के लिए पुलिस उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही है। जब संसद का सत्र चल रहा होता है, तो आसपास धारा 163 लागू कर दी जाती है।

5/5

दिल्ली प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों का मार्च रोकने के लिए महिला पुलिस को भी तैनात किया है। हथियारों के साथ चप्पे चप्पे पर मौजूद हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.