हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार 24 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया, जिससे कुल्लू से पांगी जा रही एक टाटा सूमो टैक्सी (HP-01M-2210) मलबे की चपेट में आ गई।
1/5
पुलिस अधीक्षक (SP) लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
2/5
जानकारी मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
3/5
उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे।
4/5
सड़क खुलने के बाद टैक्सी पांगी के लिए रवाना हुई। लेकिन कडू नाला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया जिससे टैक्सी मलबे में दब गई।
5/5
बचाव दल ने अब तक मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.