हिमालयी राज्यों में मॉनसून का तांडव जारी है। उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, बाढ़ और हाईवे बंद होने से संकट गहराया, 438 सड़कें ठप और कई इलाके कट गए। 10 तस्वीरों में देखिए बारिश के कहर का खौफनाक नजारा!
1/11
उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर पूर्वोत्तर तकभारी बारिश से भारी तबाही। दो लोगों की मौत और सैकड़ों सड़कें बंद होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त।
2/11
यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा ढहा: उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 118 सड़कें बंद। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त।
3/11
गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया।
4/11
हिमाचल के कुल्लू में चट्टान गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। सोलन में भी वाहन पर पत्थर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल।
5/11
किन्नौर में सेना और BRO द्वारा पिछले साल बनाया गया पुल ढह गया। सांगला घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह टूटा।
6/11
हिमाचल प्रदेश में कुल 320 सड़कें ठप और 200 से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर फुके। शिमला की 27 लिंक सड़कों पर वाहनों का पहिया थमा।
7/11
NH-54 बंद होने से दक्षिणी जिले कटे। बुआल्ते गांव के पास हुए भारी लैंडस्लाइड के कारण कई पर्यटक चार दिनों से रास्ते में फंसे।
8/11
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में लगातार बारिश से भारी नुकसान। लगभग 11,000 लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में लेनी पड़ी शरण।
9/11
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) ने मचाई तबाही। कई घर जलमग्न होने से दर्जनों जिंदगियां संकट में फंसीं।
10/11
पुंछ के मेंढर इलाके में पुलिसकर्मियों ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन। बाढ़ के बीच फंसे 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
11/11
मौसम विभाग का अलर्ट जारी: पहाड़ी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.