Saudi F-15 Attack: हूतियों ने आसमान से गिराया सऊदी जंगी विमान? 8 PHOTO-VIDEO में देखें धधकता मलबा

Published : Sep 17, 2026, 09:23 AM IST

Houthi F-15 Attack: हूतियों ने सऊदी F-15 लड़ाकू जेट को मार गिराने का दावा कर VIDEO जारी किया है। फुटेज में जेट को निशाना बनाने से लेकर आग, धुआं और रेगिस्तान में बिखरा मलबा दिखता है। इसी बीच मक्का ड्रोन विवाद भी सामने आया है।

1/8

हूतियों ने सऊदी F-15 लड़ाकू जेट को मार गिराने का दावा करते हुए करीब चार मिनट का वीडियो जारी किया। फुटेज में जेट को ट्रैक करने और निशाना बनाए जाने के दृश्य दिखाए गए हैं।

2/8

वीडियो के अगले हिस्से में रात के अंधेरे में जमीन पर तेज आग और धुआं उठता दिखाई देता है। हूतियों के मुताबिक, ये मारिब में जेट के गिरने के तुरंत बाद के दृश्य हैं।

3/8

दिन के उजाले में पथरीले रेगिस्तानी इलाके में जेट का जला और मुड़ा हुआ धातु का मलबा दिखाई देता है। फुटेज में विमान के ढांचे के कई हिस्से जमीन पर बिखरे नजर आते हैं।

4/8

वीडियो में F-15 के मलबे के बीच एक बड़ा Vertical Stabilizer भी दिखाई देता है। उस पर मौजूद निशानों को हूती पक्ष सऊदी लड़ाकू विमान से जोड़ रहा है।

5/8

जेट के मलबे के आसपास सैन्य सामान और यमनी कपड़ों में हथियारबंद लोग नजर आते हैं। कुछ लड़ाकों के हाथों में राइफलें हैं, जबकि एक व्यक्ति मलबे की ओर इशारा करता दिखता है।

6/8

फुटेज में हूती लड़ाके पिकअप ट्रकों से रेगिस्तानी इलाके में तेजी से आगे बढ़ते दिखते हैं। वीडियो के एक हिस्से में आगे बढ़ रहे वाहन पर गोलीबारी का दृश्य भी नजर आता है।

7/8

इसी बीच सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के पास हूती ड्रोन को रोकने का दावा किया। हूतियों ने इस आरोप को खारिज करते हुए मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया।

8/8

VIDEO में हूती लड़ाके पिकअप ट्रकों से रेगिस्तानी इलाके में तेजी से आगे बढ़ते दिखते हैं। एक हिस्से में आगे बढ़ रहे वाहन पर गोलीबारी का दृश्य भी दिखाई देता है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.