भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय तिरंगे की तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आजादी, एकता, विविधता और देश के भविष्य को लेकर मैसेज शेयर किया। विराट ने लिखा कि वह उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जो देशवासियों को एकजुट करती है, उस विविधता का सम्मान कर रहे हैं जो भारत की पहचान है और उन सपनों को सलाम कर रहे हैं जो देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।