एक तरफ जहां 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बच्चों से बुजुर्ग तरिंगे को सलाम कर रहे हैं। इसी बीच झारखंड में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने रांची में एक तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया।
1/5
बताया जा रहा है कि जैसे ही 15 अगस्त की सुबह महतो ने जैसे ही झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई, तो अस्पताल के कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
2/5
महतो ने एक्स पर पोस्ट किया, आखिर ये कैसी आजादी है? क्या हम अपने ही देश में तिरंगा फहराने और तिरंगा मार्च में हिस्सा लेने के लिए भी आजाद नहीं हैं? इन मुश्किल हालात के बावजूद, मैं शांतिपूर्ण तरीके से इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहता हूं।"
3/5
बता दें कि महतो तो रांची में तरिंगा यात्रा में शामिल नहीं हो सके। लेकिन उनकी टीम और हजराों छात्रों ने आज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में कई छात्र कई दिनों से भूखे हैं। लेकिन देश भक्ति के जज्बे में उनकी आवाज बुलंद नजर आई।
4/5
स्वतंत्रता दिवस समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए काम कर रही है, खासकर JPSC और JSSC जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में।
5/5
बता दें कि रांची के स्टेडियम में हजारों छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का यह 14वां दिन है। वे 2 अगस्त से ही अनशन पर हैं। कुछ दिन पहले रांची विधानसभा घेराव मार्च के दौरान उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.