भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को लगातार तीन गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में उनकी कप्तानी में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया था। इस फाइनल में ध्यान चंद ने शानदार हैट्रिक भी लगाई थी।