IMD का 16 राज्यों में अलर्ट! हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में बोल्डर गिरा...12 तस्वीरों में देखिए भीषण बारिश का कहर

Published : Jul 30, 2026, 09:08 AM IST

India Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी है। हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर बोल्डर, यूपी-बिहार से एमपी तक बाढ़ और भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता। 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट के बीच देखें 11 तस्वीरों में तबाही का पूरा मंजर।

1/12

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और तेज बहाव से हालात बिगड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

2/12

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर मेरठ का एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद SDRF के जवान ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी जान बच गई।

3/12

लगातार बारिश के बीच अगस्त्यमुनि क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर टूटकर सड़क पर आ गिरा और एक कार उसकी चपेट में आ गई। सिल्ली के पास मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ समय तक बाधित रहा। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

4/12

मध्य प्रदेश के बालाघाट समेत कई जिलों में दो दिन की लगातार बारिश के बाद पुल और नाले उफान पर पहुंच गए हैं। प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

5/12

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रायसेन, देवास, धार समेत मध्य प्रदेश के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

6/12

उत्तर प्रदेश किे बलिया में सरयू नदी गांवों में घुस गई है। 100 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। गोंडा में घाघरा नदी लगातार कटान कर रही है, जबकि वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

7/12

उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जबकि कई स्थानों पर मलबा हटाने का काम जारी है।

8/12

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनते नाले में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चार दिन पहले लापता हुए दंपती का शव और उनकी कार भी बरामद हुई। लगातार बारिश से कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है।

9/12

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

10/12

अगले 48 घंटे सबसे अहम क्यों?

31 जुलाई और 1 अगस्त को उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

11/12

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

IMD ने लोगों से नदी-नालों, पहाड़ी क्षेत्रों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

12/12

क्या मानसून का सबसे खतरनाक दौर अभी बाकी है?

देशभर में बाढ़, भूस्खलन, उफनती नदियां और लगातार बढ़ते अलर्ट कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या अगले दो दिन हालात और गंभीर बना देंगे, या मौसम राहत देगा? आने वाले घंटे इस मानसून की असली तस्वीर तय करेंगे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.