PHOTO NEWS: कहीं गुस्सा-कहीं हंसी..संसद से सड़क तक कैसे मचा बवाल, 10 तस्वीरों में देश का हाल

Published : Jul 28, 2026, 08:22 PM IST

मंगलवार को लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर कमेंट किया, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।

1/10

लोकसभा में बिल पर बहस के दौरान गुस्से में दिखे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी। वहीं, दूसरी ओर मुस्कुरातीं प्रियंका गांधी। बता दें कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जोशी को हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2/10

नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अखिलेश यादव। बता दें कि मंगलवार को NEET पेपर लीक विरोध के बाद लाए जा रहे नए बिल का मुद्दा छाया रहा।

3/10

लोकसभा में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जेन जी स्टाइल में तारीफ की। इसके लिए स्वराज ने अंग्रेजी के प्रचलित शब्द "Clocked It" का उपयोग किया, जिसका मतलब है किसी बात को पूरी तरह समझ लेना या सही तरीके से पकड़ लेना।

4/10

मंगलवार को अहमदाबाद के दरियापुर में भारी बारिश के बाद गिरीं दो इमारतों का मलबा। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। वहीं, मलबे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

5/10

सावन के पवित्र महीने से पहले हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल ले जाते श्रद्धालु। बता दें कि 30 जुलाई यानी गुरुवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है।

6/10

एक तरफ जहां देशभर में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए बारिश एक अलग एक्सपीरियंस लेकर आई। मंगलवार को दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद पानी में खेलते बच्चे।

7/10

ABVP ने मंगलवार को कोलकाता में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीजेपी समर्थित छात्र संगठन है।

8/10

नई दिल्ली में मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में कुछ इस अंदाज में पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनोट। बता दें कि कंगना अब तक हर दिन साड़ी में ही संसद पहुंचीं, जहां उनका लुक काफी चर्चा में रहा।

9/10

मंगलवार को नई दिल्ली में मॉनसून की बारिश के बीच, पानी से भरी सड़क पर एक महिला अपना स्कूटर धकेलती हुई। दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी की वजह से लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं।

10/10

मंगलवार को पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को माला पहनाई गई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.