भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरे रहमानुल्लाह गुरबाज को बुमराह ने शून्य के स्कोर पर चलता किया। देखें तस्वीरें..
1/6
पहले T20I मैच के दौरान भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया। उन्होंने गुरबाज को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया।
2/6
अफगानिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज का विकेट चटकाने के बाद जश्न मनाते जसप्रीत बुमराह ओर तिलक वर्मा।
3/6
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान पहला विकेट मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर विकेट की खुशी साफ दिखाई दी।
4/6
मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय और अफगान कप्तान श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान अपनी टीम के सदस्यों के साथ राष्ट्रगान के लिए मैदान पर नजर आए।
5/6
अरुण जेटली स्टेडियम में पहले T20I मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान
6/6
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग का फैसला किया। बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान माना जा रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.