देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ 17 जुलाई को पीएम मोदी ने किया। उन्होंने जींद से हरी झंडी दिखा ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है।
1/11
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी।
2/11
पीएम मोदी ने शुक्रवार 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जींद से रवाना किया।
3/11
इस ट्रेन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की प्रॉसेस से बिजली बनती है, जिससे वेस्ट के रूप में सिर्फ भाप निकलती है और कोई धुआं या प्रदूषण नहीं होता।
4/11
रेलवे के मुताबिक, यह पुराने जमाने की भाप और डीजल इंजन वाली ट्रेनों की तर्ज पर ही काम करती है।
5/11
अंतर सिर्फ इतना है कि अब कोयला या डीजल जलाने की जगह हाइड्रोजन से बिजली बनेगी, जिससे प्रदूषण नहीं होगा।
6/11
भारत की यह ट्रेन आकार में दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन है। बाकी देशों की ट्रेनों में 2-4 डिब्बे ही हैं।
7/11
भारत की हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोच वाली है और इसमें एक बार में 2600 मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे।
8/11
ट्रेन में हाइड्रोजन लीक, गर्मी, आग और धुएं का पता लगाने वाले कई सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं।
9/11
बता दें कि जींद में देश का सबसे बड़ा रेलवे हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग प्लांट भी बनाया गया है, ताकि हाइड्रोजन की दिक्कत न हो।
10/11
भविष्य में रेलवे कालका-शिमला जैसे हेरिटेज रूट पर भी हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
11/11
बता दें कि हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पहला देश जर्मनी है। उसके बाद फ्रांस, इटली, चीन और जापान जैसे देशों में भी ये शुरू हुईं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.