Iran Janfada Rally: गोद में बच्चा, हाथ में AK-47...10 PHOTO में देखें ईरानी महिलाओं ने क्यों उठाए हथियार?

Published : Sep 19, 2026, 11:34 AM IST

Iran Janfada Rally: तेहरान में ‘ईरान के लिए बलिदान’ रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे। महिलाओं ने राइफल के साथ मार्च किया। 6 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स के मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया। 10 तस्वीरों में देखें रैली की पूरी कहानी।

1/10

तेहरान में सरकार की ‘जानफदा’ यानी ‘ईरान के लिए बलिदान’ रैली में हिजाब पहने महिलाएं राइफल लेकर मार्च करती दिखीं। युद्ध के बीच आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

2/10

सरकार द्वारा आयोजित इस रैली में तेहरान की सड़कों पर बड़ी भीड़ जुटी। ईरानी सरकारी प्रसारण ने राजधानी में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी का अनुमान बताया। हालांकि इस संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

3/10

IRGC कमांडर जनरल हसन हसनज़ादेह ने सरकारी टीवी को बताया कि 6 लाख से ज्यादा लोगों ने सैन्य प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। उनके मुताबिक यह संख्या आगे 10 लाख से ज्यादा हो सकती है।

4/10

पारंपरिक हिजाब पहने और हाथों में AK-47 असॉल्ट राइफल्स लिए महिला सैन्य दस्तों ने मार्च किया। उनका यह रुख अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ सीधी सैन्य चुनौती माना जा रहा है।

5/10

रैली के दौरान महिला रिवोल्यूशनरी गार्ड सदस्यों को राइफल के साथ देखा गया। कुछ महिला सुरक्षाकर्मी ट्रकों पर लगी मशीनगनों के पास भी तैनात थीं। कार्यक्रम में सैन्य शैली के कपड़ों में कई प्रतिभागियों ने मार्च किया।

6/10

रैली सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रही। कार्यक्रम में एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, मशीनगन और अन्य सैन्य उपकरण दिखाए गए। IRGC ने कुछ ऐसे ड्रोन भी प्रदर्शित किए, जिनका इस्तेमाल समुद्री इलाकों में किया गया है।

7/10

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, सैन्य कमांडर और वरिष्ठ अधिकारी रैली के दौरान मौजूद रहे। भीड़ ने अमेरिकी और इजराइली झंडों को रौंदा और दोनों देशों के खिलाफ नारे लगाए। सरकार ने इसे राष्ट्रीय रक्षा से जोड़कर पेश किया।

8/10

24 वर्षीय मरज़ियेह अफ़ाघी अपने पति और छोटे बच्चे के साथ रैली में पहुंचीं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संदेश देते हुए कहा कि ईरानी लोग अपनी मातृभूमि के खिलाफ धमकियों से डरते नहीं हैं।

9/10

रैली ऐसे समय हुई है जब होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव ने क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। ईरान ने इस दौरान समुद्री सुरक्षा और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन भी किया, जिससे कार्यक्रम का सैन्य पक्ष साफ नजर आया।

10/10

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इज़राइली झंडों को पैरों तले रौंदा और डोनाल्ड ट्रंप व नेतन्याहू की तस्वीरों वाले प्रतीकात्मक ताबूत खींचकर कड़ा संदेश दिया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.