मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लेकिन जबलपुर में गुरुवार को हुई भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। इतना पानी गिरा कि उफनती नर्मदा नदी के कारण ग्वारीघाट क्षेत्र में बाढ़ आ गई और कई मंदिर डूब गए। आइए देखते हैं नर्मदा नदी के ऊफान की 5 तस्वीरें…
1/5
जबलपुर में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी में आए उफान से घाट किनारे बने सभी मंदिर जलमग्न हो गए। यह नजारा ऐसा था जैसे जलप्रलय आया हो।
2/5
नर्मदा नदी में आए उफान से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। तस्वरी में देख सकते हैं कैसे लोग आंशिक रूप से जलमग्न शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
3/5
जबलपुर में हुई तेज बारिश के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। लेकिन वहीं इस तस्वीर को देखिए जहां नर्मदा नदी में आए उफान से ग्वारिघाट क्षेत्र जलमग्न हो गया। लेकिन एक भक्त इस जलप्रलय के बीच पूजन करने पहुंचा।
4/5
मूसलाधार बारिश की वजह से जबलपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें नदिया बन चुकी हैं। यह नजारा ग्वारिघाट क्षेत्र का है।
5/5
बता दें कि जबलपुर संभाग में इतनी भारी बारिश हुई है कि गुरुवार को बरगी डैम के 13 गेट खोल दिए गए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.