ओडिशा के पुरी में गुरुवार 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो चुकी है। शाम 5 बजे सबसे पहले भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ आगे बढ़ा। इसके बाद देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ भी अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए।
1/10
गुरुवार को पुरी में भक्त भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक निकाली जाती है।
2/10
रथयात्रा के दौरान पुरी में तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। यात्रा मार्ग पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं।
3/10
रथयात्रा से पहले पारंपरिक पहांडी रस्म निभाई गई। तेज बारिश के कारण भगवान जगन्नाथ को इस बार बिना मुकुट पहनाए मंदिर से बाहर लाया गया।
4/10
अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के शख्स ने श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की।
5/10
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता में इस्कॉन रथ यात्रा उत्सव के दौरान एक बच्चे को दुलार किया।
6/10
पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
7/10
पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित रथ यात्रा के दौरान हर्षोल्लास के साथ नाचते-गाते भक्त।
8/10
गुरुवार को धनबाद में इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
9/10
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर में रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की।
10/10
गुरुवार को अहमदाबाद में 149वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान जमा हुए श्रद्धालुओं का ड्रोन से लिया गया नजारा।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.