Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में निकली भव्य रथयात्रा, 8 PHOTO में देखें भ्रमण पर कैसे निकले भगवान जगन्नाथ

Published : Jul 16, 2026, 11:42 AM ISTUpdated : Jul 16, 2026, 11:48 AM IST

अहमदाबाद में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निकाली जा रही है। रथयात्रा देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग सड़कों पर जुटे।

1/8

अहमदाबाद में आषाढ़ शुक्लपक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों में सवार होकर भ्रमण पर निकले।

2/8

इस मौके पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने 'पहिंद विधि' की रस्म के साथ रथ खींचकर 149वीं रथ यात्रा की शुरुआत की।

3/8

अहमदाबाद में आयोजित यात्रा में इस बार सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने वाली कई आकर्षक झांकियां भी शामिल की गईं।

4/8

रथयात्रा की शुरुआत से पहले सुबह 4 बजे भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती का आयोजन हुआ। मंगला आरती के बाद सुबह 7 बजे रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।

5/8

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पारंपरिक 'सोने की झाड़ू' से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया।

6/8

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले स्थानीय रहवासियों ने हाथियों पर रंग लगाकर उन्हें सजाया।

7/8

ओडिशा के पुरी में भी 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे के बाद भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।

8/8

सूरत के जहांगीरपुरा इस्कॉन में सालाना रथ यात्रा उत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिर की सजावट के दौरान फूलों की माला चढ़ाता एक भक्त।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.