जगन्नाथ रथयात्रा से पहले भाईचारे की अद्भुत मिसाल, 8 PHOTO में यात्रा की भव्य तैयारी

Published : Jul 14, 2026, 06:14 PM IST

149वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी, जिसकी तैयारियां कर ली गई हैं। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने खुद इसका जायजा लिया। वहीं मुस्लिम समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों ने जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत दिलीप दासजी से मुलाकात की।

1/8

रथयात्रा से पहले अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत दिलीप दासजी से मुलाकात करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

2/8

भगवान जगन्नाथ की सालाना यात्रा से पहले, रथ यात्रा के रास्ते के निरीक्षण करते  गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी।

3/8

अहमदाबाद में रथ यात्रा से पहले यात्रा मार्ग के फ्लैग मार्च के दौरान डिप्टी सीएम हर्ष संघवी का फूलों से स्वागत करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

4/8

सूरत में पूजा-अर्चना के लिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को आभूषणों से सजाती एक महिला भक्त।

5/8

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने रथ यात्रा से पहले सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों का अभिवादन किया।

6/8

भगवान जगन्नाथ की सालाना यात्रा से पहले सुरक्षाकर्मियों ने यात्रा मार्ग पर फ्लैग मार्च किया।

7/8

भगवान जगन्नाथ की सालाना यात्रा से पहले फ्लैग मार्च के दौरान गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जमालपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

8/8

अहमदाबाद शहर की पुलिस ने विभिन्न सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सालाना रथ यात्रा जुलूस के रास्ते पर पेट्रोलिंग मार्च किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.