Jagannath Rath Yatra Pics: AI की नजर से देखें जगन्नाथ रथयात्रा की 10 खूबसूरत तस्वीरें

Published : Jul 16, 2026, 01:50 PM IST

Jagannath Rath Yatra Photos: ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। इस रथयात्रा से जुड़ी अनेक रोचक मान्यताएं हैं।

1/10

पुरी हिंदुओं के 4 धामों में से एक है। यहां हर साल आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाती है।

2/10

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर तक जाती है। यहां भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 8 दिन तक आराम करते हैं।

3/10

गुंडिचा मंदिर भगवान जगन्नाथ के मंदिर से लगभग 3 किमी दूर है। इसे भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर भी कहते हैं।

4/10

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रास्ते में एक मजार पर रुकती है। ये मजार भगवान जगन्नाथ के मुस्लिम भक्त सालबेग की है।

5/10

जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा प्राचीन समय में राजा इंद्रदुम्यन ने शुरू की थी, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।

6/10

जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत में पुरी के राज परिवार के सदस्य झाड़ू से सड़क साफ करते हैं, इस परंपरा को छेरा पहंरा कहते हैं।

7/10

भगवान जगन्नाथ की रसोई को दुनिया की सबसे बड़ी रसोई कहा जाता है। यहां रोज लाखों भक्तों के लिए भोजन तैयार होता है।

8/10

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है। इस रहस्य को आज तक कोई समझ नहीं पाया।

9/10

आषाढ़ के अधिक मास में भगवान जगन्नाथ की नई प्रतिमा बनाकर मंदिर में स्थापित की जाती है और पुरानी को प्रवाहित कर दिया जाता है।

10/10

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का दिल आज भी जगन्नाथ जी की प्रतिमा में धड़क रहा है, इसे ब्रह्म पदार्थ कहते हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.