Janmashtami: रंगीन रोशनी में नहाए देशभर के कृष्ण मंदिर, 10 PHOTO में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम

Published : Sep 03, 2026, 09:19 PM ISTUpdated : Sep 03, 2026, 09:22 PM IST

जन्माष्टमी से पहले गुरुवार 3 सितंबर को देशभर के मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया। मथुरा, नई दिल्ली, भोपाल, नागपुर, पटना और यूपी के विभिन्न शहरों में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देखें रंगीन रोशनी में सजे कृष्ण मंदिर की तस्वीरें..

1/10

मथुरा में जन्माष्टमी त्योहार से पहले कृष्ण जन्मस्थान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर परिसर के हर हिस्से को रंगीन रोशनी, फूलों और सजावटी सामान से सजाया गया है।

2/10

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर समेत मथुरा की हर गली और चौराहा रंगीन रोशनी से जगमगाया हुआ है। मथुरा में जन्माष्टमी से पहले सजाए गए कृष्ण जन्मस्थान मंदिर का नजारा।

3/10

नई दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर भी जन्माष्टमी के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी और भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती लाइटिंग से सजाया गया है। रात के समय मंदिर का नजारा बेहद आकर्षक लग रहा है।

4/10

पटना में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर इस्कॉन मंदिर को सजावटी लाइटों से जगमगाया गया। 4 सितंबर की मध्यरात्रि में भजन-कीर्तन के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

5/10

गुरुवार को नई दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगा उठा।

6/10

दिल्ली स्थित बिड़ला मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे रात होते ही पूरा परिसर रोशनी से झिलमिला उठा।

7/10

भोपाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग और फूलों की सजावट की गई है जो भक्तों को आकर्षित कर रही है।

8/10

नई दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर भी जन्माष्टमी के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी और भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती लाइटिंग से सजाया गया है। रात के समय मंदिर का नजारा बेहद आकर्षक लग रहा है।

9/10

जन्माष्टमी उत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नई दिल्ली में जगमगाता इस्कॉन मंदिर।

10/10

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' उत्सव के अवसर पर शक्ति धाम मानगढ़ मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी की गई है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.