Janmashtami 2026: माथे पर मोरपंख-हाथ में बांसुरी, 10 तस्वीरों में देखें कृष्ण बने बच्चों का मनमोहक अंदाज

Published : Sep 03, 2026, 02:31 PM IST

गुरुवार 3 सितंबर को देशभर में प्री-जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान जयपुर से लेकर अमृतसर और मथुरा तक मां-बेटे देवी यशोदा और भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए। 10 तस्वीरों में देखिए देशभर में जन्माष्टमी की धूम...

1/10

अमृतसर में गुरुवार को जन्माष्टमी के मौके पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सन वैली पब्लिक हाई स्कूल के बच्चों ने भगवान कृष्ण के रूप में सजकर हिस्सा लिया।

2/10

अमृतसर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सन वैली पब्लिक हाई स्कूल के बच्चे भगवान कृष्ण और देवी राधा के रूप में तैयार होकर पहुंचे।

3/10

गुरुवार को जयपुर में जन्माष्टमी के त्योहार से पहले, एक मां और उनका बच्चा देवी यशोदा और भगवान कृष्ण के रूप में सज-धजकर त्योहार की सजावट के बीच बैठे नजर आए।

4/10

गुरुवार को जन्माष्टमी से पहले ही देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली। इस दौरान कई शहरों में पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जयपुर में भगवान कृष्ण और माता यशोदा के रूप में मां-बेटे।

5/10

गुरुवार को मथुरा में भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया।

6/10

मथुरा में भगवान कृष्ण के रूप में तैयार बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान तस्वीरें खिंचवाईं और कैमरे के सामने पोज दिए।

7/10

अमृतसर में गुरुवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सन वैली पब्लिक हाई स्कूल के बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में तैयार होकर 'दही-हांडी' फोड़ते हुए।

8/10

बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में दही-हांडी कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान कृष्ण के रूप में दही-हांडी फोड़ी। बच्चों के इस उत्साह ने जन्माष्टमी समारोह में खास रंग भर दिया।

9/10

अमृतसर में गुरुवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सन वैली पब्लिक हाई स्कूल के बच्चे भगवान कृष्ण और देवी राधा के रूप में तैयार होकर उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते दिखे।

10/10

अमृतसर में गुरुवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सन वैली पब्लिक हाई स्कूल के बच्चे भगवान कृष्ण और देवी राधा के रूप में तैयार होकर शामिल हुए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.