पटना में खूनी हुआ NEET पेपरलीक विरोध, 5 PHOTO में कैसे लहूलुहान हुई लेडी पुलिस

Published : Jul 23, 2026, 01:57 PM IST

NEET paper leak protest : दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब देश भर में हो रहा है। लखनऊ से लेकर पटना तक स्टूडेंट पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पटना में विरोध हिंसा में बदल गया।

1/5

पटना में जब छात्र विरोध करते हुए राजभवन तक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

2/5

देखते ही देखते छात्र और पुलिस के बीच झड़प हो गई।  जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

3/5

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले में कई छात्र घायल हो गए। वहीं जबावी पथराव में आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी भी चोटिल हो गए।

4/5

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में बिहर पुलिस की एक लेडी कांस्टेबल इस तरह चोटिल हुई कि सिर से खून बहने लगा।

5/5

जब छात्र राजभवन की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जबरन घसीटकर रोका। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे छात्र को पुलिस घसीट रही है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.