कहीं पीठ पर लाठियों के निशान तो कहीं बिखरी चप्पलें, जंतर-मंतर की 7 सबसे लेटेस्ट तस्वीरें

Published : Jul 20, 2026, 01:40 PM IST

सोमवार 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF जवानों से झड़प हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां चलाईं। इस दौरान कई लोगों के पीठ, सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

1/10

CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बरसाई लाठियां। चोट के बाद पीठ पर लगे निशान दिखाता शख्स।

2/10

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसके बाद जंतर-मंतर पर भगदड़ मच गई। लोग अपने चप्पल-जूते छोड़कर भागे।

3/10

विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक CJP समर्थक को काबू में करती पुलिस।

4/10

विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस के लाठीचार्ज से जंतर-मंतर पर दिखे कुछ इस तरह के हाल।

5/10

संसद की तरफ बढ़ रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद लोग अपना सामान यहां-वहां छोड़कर भागते नजर आए।

6/10

प्रदर्शनकारियों में मची भगदड़ के बाद जंतर-मंतर पर जहां-तहां पेड़-पौधों के पत्ते टूटकर सड़कों पर बिखरे नजर आए।

7/10

कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेने की खबरें भी सामने आईं।

8/10

हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया है और हालात को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है।

9/10

सोमवार से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। ऐसे में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में तैनात हैं।

10/10

पुलिस बैरिकेडिंग के पास विरोध-प्रदर्शन करते कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.