Jharkhand Bandh की 6 तस्वीरें, कहीं सड़कों पर आग तो कहीं JCB पर बैठकर BJP का हल्ला बोल

Published : Aug 11, 2026, 02:45 PM IST

सोमवार को छात्रों ने झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव किया था। बीजेपी ने छात्रों पर पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज के खिलाफ आज मंगलवार को बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। आइए 5 तस्वीरों में देखते हैं कैसे हैं हालात…

1/6

बता दें कि मंगलवार सुबह जैसे ही बीजेपी और ABVP कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास विरोध करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए।

2/6

बीजेपी नेता और ABVP के लोगों ने रांची की सड़कों पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के लोगों का कहना है कि सरकार छात्रों की मांगों पर बात करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। छात्र अपना अधिकार मांग रहे हैं।

3/6

बता दें कि विरोध करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जगह सड़कें रोकीं और टायर जलाए। वहीं कई जगह पर जबरन दुकानें बंद कराते नजर आए।

4/6

बीजेपी के झारखंड बुलाने पर प्रदेश की पुलिस भी एक्टिव है। सभी चौंक चौराहों पर जवान तैनात है। कई शहरों में तो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

5/6

हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी के विरोध की यह तस्वीर रांची शहर की है। जहां आप साफ तौर पर देख सकते हैं भाजपा कार्यकर्ता JCB पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

6/6

बता दें कि सोमवार 11 जुलाई को विधानसभा घेराव के दौरान करीब 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। किसी का हाथ टूट तो किसी के पैर में फ्रैक्चर है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.