Jharkhand Bandh: किसी को घसीटा तो किसी ने दिखाई आंख, 8 तस्वीरों में रांची की सड़कों पर ABVP-BJP का हंगामा

Published : Aug 11, 2026, 02:25 PM IST

भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के विरोध में रांची में ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी मुद्दे को लेकर राज्यभर में ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया गया था। बंद के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। देखें तस्वीरें..

1/8

रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक प्रदर्शनकारी को घसीटा तो वहीं एक अन्य को हिरासत में लेकर गाड़ी में चढ़ाया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस को आंखें दिखाते हुए चेतावनी भी दी। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए नजर आए।

2/8

झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ता को हिरासत में लेती पुलिस। बता दें कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

3/8

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से भी बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग उठाई।

4/8

झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ता को घसीटते सुरक्षाकर्मी। परीक्षाओं में धांधली को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

5/8

कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस से भिड़ता एक बीजेपी कार्यकर्ता। बता दें कि झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

6/8

‘झारखंड बंद’ के दौरान रांची में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर रखते दिखाई दिए। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

7/8

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची।

8/8

बता दें कि रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है। सोमवार को कई स्टूडेंट्स ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च किया था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक जमकर लाठियां बरसाई थीं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.