झारखंड में JSSC-JPSC भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का 24 दिन से जारी आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर दी। इसी बीच छात्रों के जश्न की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
1/10
वहीं राज्य सरकार के ऐलान और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से बात करने के बाद छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने गुरुवार रात अपना अनशन तोड़ दिया। बता दें कि पिछले 15 दिन से भूख हड़ताल पर थे।
2/10
मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने दो परीक्षाओं को कैंसिल करने के साथ ही मीडिया से बात करते हुए घोषणा करते हुए कहा साल 2014 से अब तक हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा एजेंसी TDPL द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने की घोषणा की गई।
3/10
बता दें कि झारखंड सरकार के फैसले छात्र खुश तो हैं, लेकिन एक गुट ने आंदोन खत्म नहीं कया है। उनका कहना है जब तक सरकार परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की CBI जांच की मांग नहीं मानती वह हड़ताल करते रहेंगे।
4/10
दूसरे गुट के छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, हम विस्तार से सरकार के नोटिफिकेशन की स्टडी करेंगे। जब तक CBI जांच की मांग पर सरकार हां नहीं कर देती है, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
5/10
इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि छात्रों का एक गुट सरकार के फैसले के बाद रात को रांची की सड़कों पर जश्न मनाता रहा।
6/10
रांची में देर रात तक छात्रों का जश्न सड़कों पर मनाया गया। किसी ने तिरंगा पकड़कर डांस किया तो कोई इंकलाव जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।
7/10
इस तस्वीर में साफ तौर पर आप देख सकते हैं किस तरह छात्र सरकार के फैसले के बाद अपनी जीत की खुशी जाहिर कर रहे हैं। जगह जगह ढोल नगाढ़े बजे और खूब आतिशबाजी भी की गई।
8/10
दूसरे गुट के छात्रों ने सरकार के फैसले पर जश्न तो मनाया। लेकिन उन्होंने साफ साफ कहा कि क्या एक भी दोषी को इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। जिसने छात्रों का फ्यूचर बर्बाद किया उसका कुछ नहीं होगा क्या? सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर फैसला लेना कहां तक सही है?
9/10
हेमंत सरकार ने छात्रों के हित में फैसला तो कर दिया है। लेकिन अभी यह क्लियर नहीं है कि छात्र यह विरोध करेंगे या नहीं। क्या वह 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे या नहीं।
10/10
इस तस्वीर में छात्रों की जीत की खुशी साफ तौर पर दिख रही है। उनकी मुस्कुराहट बयां कर रही है कि 17 अगस्त को 24 दिन की मेहनत सफल हो गई।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.