झारखंड मेंJPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले 16 दिन से जारी है। रविवार को छात्रों और सरकार के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतों की हालत बिगड़ती जा रही है।
1/5
देवेंद्र नाथ महतो की झारखंड के छात्रों के फ्यूचर को सुरक्षित करने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। रविवार रात करीब 3 बजे के बाद से तबीयत काफी बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है।
2/5
डॉक्टरों का कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड प्रेशर बहुत कम होता जा रहा है। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में ही सलाइन चढ़ाई गई।
3/5
डॉक्टरों ने कहा देवेंद्र नाथ महतो की हालत अभी स्थिर है। वह काफी कमजोर हो गए हैं। उन्हें सख्त इलाज की जरूरत है, लेकिन वह हॉस्पिटल जाने को तैयार नहीं है। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं।
4/5
हेमंत सरकार के मंत्रियों ने देवेंद्र से मोबाइल पर बात करते हुए आंदोलन खत्म करने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी और वे भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।
5/5
बैठक के दौरान मंत्रियों ने महतों से कहा कि सरकार ने छात्रों की करीब 50% मांगें मान लीं। वह अब हड़ताल खत्म कर दें, लेकिन देवेंद्र ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक मांगें लिखित रूप में पूरी नहीं होतीं, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.