झारखंड के रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। वहीं JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर पहुंचे।
1/7
बता दें कि एंबुलेंस से विधानसभा घेरने पहुंचे देवेंद्र महतो ने कहा-अब राज्य सरकार को "छात्रों की मांगें सुननी ही पड़ेंगी। "भूख हड़ताल पर होने के बावजूद, ये कंटीले तार हमें रोक नहीं पाएंगे। मैं यहां एक एंबुलेंस में आया हूं। सरकार को हमारी बात सुननी ही होगी।"
2/7
हजारों छात्र जैसे ही विधानसभा पर पहुंचे तो उन्होने यहां धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद वक्त हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
3/7
देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार को सीधे तौर पर अल्टीमेटम देते हुए कहा-सरकार को कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे यहां दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाए।
4/7
यह कैसा संयोग है कि देवेंद्र नाथ महतो जिस शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर न्याय मांंगने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंचे वह आपस में पिता पुत्र हैं। महतो ने कहा-आज गुरूजी होते तो शायद ऐसा नहीं होता।
5/7
बता दें कि रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ 5 जुलाई से विरोध-प्रदशर्न कर रहे हैं। वहीं देवेंद्र नाथ महतो पिछले 9 दिन से भूख हड़ताल पर हैं।
6/7
लाठीचार्ज में घायल हुए एक छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा, "हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम शांति से प्रदर्शन कर रहे थे। हमने तो कोई गाली-गलौज भी नहीं की। अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह ठीक नहीं है।"
7/7
प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC के उम्मीदवारों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें, जिनमें JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना, कथित गड़बड़ियों की CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं, राज्य सरकार ने पूरी तरह से स्वीकार नहीं की हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.