कांवड़ यात्रा की यह भावुक दृश्य यूपी के मेरठ जिले का है। जहां 95 वर्षीय सोनदेवी पालकी में बैठी नजर आ रहीं हैं। जिनकी इच्छा थी वह सावन के महीने में कांवड़ लेकर हरिद्वार जाकर मां गंगा में स्नान करें। लेकिन बढ़ती उम्र के चलते वह पैदल नहीं चल पा रही थीं। ऐसे में उनके बेटों ने उन्हें पालकी में बैठाकर और अपने कंधों पर उठाकर ले जा रहे हैं।