प्रकाश राज क्यों उतरे सड़क पर, 8 PHOTO में देखें एक्टर का 'इलेक्शन कमीशन चलो' प्रोटेस्ट

Published : Sep 01, 2026, 06:25 PM IST

कर्नाटक में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 1 सितंबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से ‘Election Commission Chalo’ मार्च निकाल रहे एक्टर प्रकाश राज समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

1/8

प्रकाश राज के साथ मिलकर प्रदर्शनकारी मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोप लगाते हुए SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

2/8

हिरासत में लिए जाने से पहले प्रकाश राज ने SIR प्रक्रिया को पूरी तरह दोषपूर्ण बताया और इसे तुरंत खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक इस मुद्दे पर शांत नहीं रहेगा और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

3/8

प्रकाश राज ने इसे देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की लड़ाई बताया। उनका सवाल है कि जब कर्नाटक में अगले विधानसभा चुनाव में अभी करीब दो साल का समय बाकी है, तो SIR जैसी बड़ी प्रक्रिया को इतनी कम समयसीमा में पूरा करने की क्या जरूरत है?

4/8

प्रकाश राज के साथ प्रदर्शनकारियों ने Absent, Shifted और Permanently Shifted श्रेणियों में रखे गए मतदाताओं से जुड़े नियमों पर भी सवाल उठाया।

5/8

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए बार-बार Form 6 भरने या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है।

6/8

इसके साथ ही कर्नाटक में SIR-2026 को लेकर अब मतदाता सूची, मतदान के अधिकार, प्रक्रिया की पारदर्शिता और इसकी समयसीमा पर बहस तेज हो गई है।

7/8

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सिविल सोसाइटी ग्रुप्स के सदस्यों के साथ 'इलेक्शन कमीशन चलो' विरोध मार्च में भाग लेते एक्टर प्रकाश राज।

8/8

मार्च के दौरान पुलिस ने प्रकाश राज और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रकाश राज ने मीडिया से बातचीत में SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दोहराईं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.