कश्मीर में गणपति विसर्जन, 7 तस्वीरों में देखें झेलम नदी में गणेश प्रतिमाओं का अद्भुत नजारा

Published : Sep 20, 2026, 08:34 PM IST

रविवार 20 सितंबर को कश्मीरी पंडितों ने श्रीनगर में भगवान गणेश की मूर्तियों का झेलम नदी में विसर्जन किया। विसर्जन से पहले गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को घोड़ों से बने रथ में झेलम नदी तक लाया गया। देखें विसर्जन की खास तस्वीरें..

1/7

रविवार को श्रीनगर में कश्मीरी पंडित भगवान गणेश की मूर्तियां लेकर झेलम नदी के किनारे पहुंचे।

2/7

श्रीनगर में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान कश्मीरी पंडित घोड़े-गाड़ी में गणेश प्रतिमाएं लेकर जाते दिखाई दिए।

3/7

कुछ गणेश प्रतिमाओं को नाव में रखकर झेलम नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया।

4/7

श्रीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी और झेलम नदी तक प्रतिमाओं को ले जाने का दृश्य कैमरों में कैद हुआ।

5/7

बता दें कि श्रीनगर में गणेश चतुर्थी के 7वें दिन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

6/7

गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने नाव से झेलम नदी के बीच में जाते श्रद्धालु।

7/7

बता दें कि गणेश चतुर्थी के बाद अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन विसर्जन किया जाता है। मुंबई में तीसरे, पांचवे और सातवें दिन भी विसर्जन होता है। कई जगह अनंत चतुर्दशी को भी विसर्जन होता है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.