बीच सड़क डिवाइडर पर ही पलट गई बस, 5 PHOTO में एक्सीडेंट देख कांप उठेगा कलेजा

Published : Jul 26, 2026, 07:15 PM IST

केरल में रविवार 26 जुलाई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। त्रिशूर-कोझिकोड रूट पर एक प्राइवेट बस कुट्टीपुरम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हुए हैं। एक्सीडेंट के बाद बस को क्रेन की मदद से रोड से हटाया गया।

1/6

पुलिस के अनुसार, बस हाईवे पर चलते समय पहले कंक्रीट बैरियर से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बैरियर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई और वहीं बैरियर के ऊपर जाकर पलट गई।

2/6

कुट्टीपुरम के पास हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

3/6

हादसे की तस्वीरों में बस पूरी तरह उल्टी पड़ी दिखाई दे रही है। टक्कर के कारण बस का बीच वाला हिस्सा मुड़ गया था। बस का एक हिस्सा सड़क की दूसरी तरफ खड़ी एक कार के ऊपर भी गिर गया, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4/6

बस पलटने के बाद उससे डीजल का रिसाव शुरू हो गया। इससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में दिक्कत हुई। एक यात्री ने बताया कि हादसे के बाद बस के अंदर मौजूद सभी लोग घबरा गए थे। इस दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

5/6

हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए कुट्टीपुरम, वालंचेरी और कोट्टक्कल के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोझिकोड निवासी के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

6/6

पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान पर हादसा हुआ वह पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। फिलहाल हादसे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती आशंका है कि बस तेज रफ्तार में थी और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.