मेसी के रिटायरमेंट के बाद कहां से आएगा पैसा? जानें Lionel Messi की कमाई के 7 बड़े सोर्स

Published : Oct 07, 2026, 03:31 PM IST

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेल लिया है। अब मेसी के फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि फुटबॉल से संन्यास के बाद उनकी कमाई का जरिया क्या होगा? आइए जानते हैं उनकी कमाई के 7 बड़े सोर्स....

1/7

रिटायरमेंट के बाद भी मेसी की ब्रांड वैल्यू बनी रहने की उम्मीद है। वह Adidas जैसे बड़े स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ लाइफटाइम डील कर चुके हैं। इसके अलावा Apple, Mastercard, PepsiCo, Michelob Ultra, Lay’s और Hard Rock जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी उनका जुड़ाव रहा है।

2/7

मेसी सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 2.7 मिलियन डॉलर तक कमा सकते हैं। उनके करोड़ों फॉलोअर्स होने की वजह से सोशल मीडिया उनके लिए कमाई का बड़ा जरिया है।

3/7

मेसी और Apple के बीच कमर्शियल पार्टनरशिप भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा है। MLS से जुड़े Apple के कारोबार में मेसी की पॉपुलारिटी का बड़ा फायदा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टनरशिप में उन्हें रेवेन्यू शेयरिंग से भी फायदा मिलता है।

4/7

मेसी ने रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी निवेश किया है। 2024 में उन्होंने Edificio Rostower Socimi नाम की रियल एस्टेट कंपनी लॉन्च की थी। ऐसे निवेश से उन्हें लंबे समय में कमाई का एक अलग जरिया मिलता है।

5/7

मेसी का रेस्टोरेंट बिजनेस में भी निवेश है। वह El Club de la Milanesa नाम की रेस्टोरेंट चेन से जुड़े हैं। इस तरह खेल के अलावा फूड बिजनेस भी उनकी कमाई का हिस्सा है।

6/7

फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद भी मेसी का इस खेल से रिश्ता खत्म नहीं होगा। उन्होंने उरुग्वे के Deportivo LSM और स्पेन के UE Cornellà में निवेश/ओनरशिप की है। इसके अलावा इंटर मियामी में भी उनकी हिस्सेदारी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। भविष्य में क्लब की इक्विटी से उन्हें फायदा मिल सकता है।

7/7

मेसी के नाम से स्पोर्ट्सवेयर, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और कई लाइसेंस्ड प्रोडक्ट भी बाजार में मौजूद हैं। इन प्रोडक्ट्स से उन्हें रॉयल्टी और लाइसेंसिंग के जरिए कमाई होती है। यानी फुटबॉल के मैदान से दूर होने के बाद भी मेसी के पास कमाई के कई मजबूत सोर्स मौजूद हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.