Los Angeles Helicopter Crash: दूसरे हादसे की कवरेज करने गया न्यूज चॉपर अचानक हवा में लड़खड़ाने लगा और फिर पार्किंग में जा गिरा। आग की लपटों में 3 लोगों की मौत हो गई। आखिर आखिरी पलों में क्या हुआ? 11 PHOTOS में देखें पूरा हादसा।
1/11
लॉस एंजिलिस में एक सड़क हादसे की लाइव रिपोर्टिंग के लिए निकला न्यूज हेलीकॉप्टर खुद हादसे का शिकार हो गया। नियंत्रण खोने के बाद यह सीधे जमीन पर आ गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। (फोटो: रिपोर्टर और महिला पायलट)
2/11
लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के अनुसार हेलीकॉप्टर सैन फर्नांडो वैली के ऊपर उड़ान भर रहा था। इसी बीच चैट्सवर्थ के नॉर्थ मेसन एवेन्यू स्थित एक पार्किंग एरिया में यह जोरदार धमाके के साथ गिर पड़ा।
3/11
इमारतों के बीच पार्किंग एरिया में गिरते ही हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़े कई वाहन और शिपिंग कंटेनर भी इसकी चपेट में आ गए।
TV news helicopter crashes during live shot of bus crash in Los Angeles.
इस दर्दनाक क्रैश में कुल तीन लोगों की जान चली गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5/11
दमकलकर्मी जब बस हादसे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल रहे थे, तभी कुछ ही दूरी पर यह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि राहत टीमें पहले से मौके पर मौजूद थीं।
6/11
न्यूज हेलीकॉप्टर शाम करीब 5 बजे हुई एक SUV और लॉस एंजिलिस मेट्रो बस की भीषण टक्कर को कवर कर रहा था। उस बस हादसे में भी 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हुए थे। फायर कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने बताया कि मृतकों में से एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर में सवार नहीं था। (फोटो: मृत रिपोर्टर और महिला पायलट)
7/11
हादसे से ठीक पहले हेलीकॉप्टर के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि क्रैश से कुछ सेकंड पहले विमान हवा में पूरी तरह अस्थिर होकर डगमगाने लगा था।
8/11
वीडियो में हेलीकॉप्टर को हवा में लड़खड़ाते और फड़फड़ाते देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद रिकॉर्डिंग अचानक बंद हो जाती है और विमान सीधे जमीन पर आ गिरता है।
9/11
यह हादसा एक व्यावसायिक क्षेत्र की पार्किंग में हुआ, जहां चारों तरफ गाड़ियां और कंटेनर रखे हुए थे। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर किसी मुख्य रिहायशी इमारत पर नहीं गिरा।
10/11
हादसे के बाद एविएशन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। द फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा शुरू हो गई है। (फोटो: इसी स्थान पर बस एक्सीडेंट कवर करने गया था हेलीकाप्टर)
11/11
द फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। (फोटो: इसी बस का एक्सीडेंट कवर करने गया था हेलीकाप्टर)
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.