किसी को घसीटा तो किसी को दौड़ाकर पीटा, 7 PHOTO में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट

Published : Sep 28, 2026, 04:19 PM IST

लखनऊ में सोमवार 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) पर आपत्ति जताने को लेकर किया गया था।

1/7

लखनऊ में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला।

2/7

यह प्रदर्शन मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) को लेकर आपत्ति जताने के लिए किया गया था।

3/7

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज करा रहे थे।

4/7

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को घसीटते हुए हिरासत में लेते पुलिसकर्मी। बता दें कि पार्टी की ओर से लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया।

5/7

विरोध के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता का पैर पकड़कर खींचती पुलिस। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

6/7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक कर हिरासत में लिया।

7/7

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलावों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.