लखनऊ में जलप्रलय की 7 डरावनी तस्वीरें: 40 हजार घरों में भरा पानी...भयानक है हालात

Published : Oct 05, 2026, 01:48 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाढ़ से हालात बुरे बने हुए हैं। आलम यह है कि बिना बारिश के शहर के 40 हजार घरों में पानी घुस गया है। गोमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। हजारों लोगों ने कुदरत के कहर में अपना घरो छोड़ दिया है।

1/7

बाढ़ की तबाही की यह तस्वीर लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की है। जहां सबसे बुरे हालात हैं। यहां करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है।

2/7

गोमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण प्रशासन ने शनिवार को गोमती रिवरफ्रंट को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है।

3/7

यह तस्वीर लखनऊ के खदरा स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी मंदिर की है। जहां तक गोमती नदी का पानी पहुंच गया है। मंदिर परिसर में पानी आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

4/7

लखनऊ के फैजुल्लागंज में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ दिया है। यहां पर घर पूरी तरह पानी में डूबने से हर व्यक्ति को लाखों का नुकसान हो गया है।

5/7

लखनऊ में बाढ़ की तबाही की इस तस्वीर को देखिए, कैसे एक बेबस पिता अपना घर छोड़कर बच्चो को कंधे पर बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता हुआ।

6/7

लखनऊ की कई कॉलोनियों में पानी भरा है, सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं। कई जगह सड़कों पर नाव चल रही हैं।

7/7

लखनऊ की इस तस्वीर को देखिए जहां मंदिर से लेकर स्कूल तक डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक बीच पानी में एक बोर्ड पर बैठा हुआ है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.