2 सितंबर को लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण IT क्रॉसिंग के पास सड़क धंस गई, जिससे वहां बड़ा-सा गड्ढा बन गया। बारिश के पानी के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो भाई वहां से गुजरते समय गड्ढे में गिर गए। देखें PHOTOS
1/10
लखनऊ में IT क्रॉसिंग के पास हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार नितिन प्रजापति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसा रात के समय हुआ।
2/10
बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे का पता नहीं चल सका और बाइक सीधे उसमें जा गिरी। हादसे के बाद उनके भाई को गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए।
3/10
पीड़ित नितिन प्रजापति ने बताया, "कल रात जब मैं और मेरा भाई घर लौट रहे थे, तो हम इस गड्ढे में गिर गए क्योंकि बारिश की वजह से यह दिखाई नहीं दे रहा था।
4/10
नितिन प्रजापति के मुताबिक, गिरने से मेरा भाई बेहोश हो गया। किसी ने मुझे गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के 10-15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
5/10
नितिन ने बताया कि हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर उसे गड्ढे से बाहर निकाला।
6/10
गड्ढे में गिरकर घायल हुए नितिन प्रजापति ने बताया कि गड्ढे के पास से बैरियर हटा हुआ था। तेज पानी बरस रहा था, जिसकी वजह से वो दिखा नहीं और हम उसमें गिर गए। इससे नितिन की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
7/10
बता दें कि लखनऊ में हो रही लगातार बारिश के बीच सड़क धंसने से बने इस गड्ढे ने राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
8/10
लखनऊ के आईटी क्रॉसिंग के पास बने बड़े गड्ढे को भरने के लिए तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाई गई।
9/10
फिलहाल बीच सड़क बने इस गड्ढे को भरने का काम जोर-शोर से चल रहा है।
10/10
बुधवार सुबह से ही जेसीबी मशीन और नगर-निगम के अमले ने रोड़ में बने गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.