Mahakal Bhasma Aarti Pics today: विश्व प्रसिद्ध है बाबा महाकाल की भस्म आरती, देखें आज की तस्वीरें

Published : Sep 17, 2026, 09:07 AM IST

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां रोज सुबह की जाने वाली भस्मारती को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। देखिए 17 सितंबर, गुरुवार की भस्मारती की तस्वीरें…

1/7

उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहा जाता है। यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर आता है।

2/7

महाकाल मंदिर से जुड़े ऐसे अनेक फैक्ट्स और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं, भस्म आरती भी इनमें से एक है।

3/7

रोज सुबह लगभग 4 बजे महाकाल मंदिर में भस्म आरती की परंपरा है जो हजारों सालों से चली आ रही है। इसे देखने को लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।

4/7

भस्म आरती से जुड़ी अनेक बातें प्रचलित हैं जैसे कहते हैं कि पुरातन समय में मुर्दे की राख से बाबा महाकाल की भस्मारती की जाती है। लेकिन बाद में ये परंपरा बदल गई।

5/7

वर्तमान में गाय के गोबर से बनी राख से भस्म आरती की जाती है। इस भस्म में और भी बहुत सी सात्विक और प्राकृतिक चीजें मिलाई जाती हैं। (ये फोटो वीडियो से ली गई है इसलिए क्वालिटी थोड़ी ब्लर है)

6/7

बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है। आवेदन कन्फर्म होने के बाद ही आप भस्मारती के दर्शन कर सकते हैं। (ये फोटो वीडियो से ली गई है इसलिए क्वालिटी थोड़ी ब्लर है)

7/7

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा भस्मारती जैसी परंपरा अन्य किसी ज्योतिर्लिंग में देखने को नहीं मिलती, इसलिए इसका विशेष महत्व माना गया है। (ये फोटो वीडियो से ली गई है इसलिए क्वालिटी थोड़ी ब्लर है)

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.