SIR प्रोटेस्ट की 10 PHOTOS: प्रियंका-राहुल संग सुप्रीम कोर्ट पहुंचे खड़गे, अखिलेश-तेजस्वी भी आए नजर

Published : Oct 12, 2026, 09:17 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ सोमवार 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर याचिका दायर की। देखें तस्वीरें..

1/10

SIR में कथित अनियमितताओं को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका वाड्रा।

2/10

SIR को रद्द करने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

3/10

इस याचिका में राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं। उनके अलावा अलग-अलग विपक्षी दलों के 10 और बड़े नेताओं के भी नाम हैं।

4/10

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में जिन 11 याचिकाकर्ताओं के नाम हैं, उनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एमए बेबी, महुआ माजी, सुप्रिया सुले, मोहम्मद बशीर और डी राजा भी हैं।

5/10

इस याचिका में SIR के चुनाव आयोग के फैसले को अवैध घोषित करने की मांग की गई है।

6/10

इसके साथ ही याचिका में अदालत से SIR की पूरी प्रक्रिया की कानूनी वैधता की जांच करने का अनुरोध किया गया है।

7/10

याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या चुनाव आयोग ने SIR की प्रक्रिया के जरिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है।

8/10

सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर सुप्रीम कोर्ट के बीच भारी जनसैलाब देखने को मिला।

9/10

हालांकि, पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को सुप्रीम कोर्ट से 600 मीटर पहले भगवान दास रोड पर ही रोक लिया।

10/10

बाद में कांग्रेस की लीगल टीम के साथ इंडिया ब्लॉक के कुछ बड़े नेताओं ने जाकर सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ याचिका लगाई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.