Manjeet Kaur Death Case में नया अपडेट सामने आया है। पंजाब की इन्फ्लुएंसर का आखिरी वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने 3 जुलाई को किडनैपिंग के बाद पेड़ से बांधकर आग लगाने का आरोप लगाया। 7 PHOTO के साथ जाने पूरी जांच की लेटेस्ट अपडेट।
1/10
अस्पताल के बेड पर लेटी मंजीत कौर ने आखिरी सांसें गिनने से पहले वीडियो बनाकर बयान दर्ज कराया। इसमें उन्होंने साफ आरोप लगाया कि उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।
2/10
28 वर्षीय मंजीत कौर को 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित शराब की दुकान के पास बुलाया गया, जहां से शुभी और पिंडा नाम के परिचितों ने उनका अपहरण कर लिया।
3/10
आरोपियों ने मंजीत को पंजाब के मोरिंडा की सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उन्हें एक पेड़ से कसकर बांध दिया गया और फिर जिंदा आग के हवाले कर दिया।
🚨 मनजीत कौर की आखिरी वीडियो, मौत से पहले का खौफनाक सच? पंजाबी इंफ्लुएंसर मनजीत कौर की कथित आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई 2026 की रात उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में बुलाया गया था। आरोप है कि कुछ परिचितों ने उन्हें जबरन कार में बैठाया, pic.twitter.com/nCKbJClW6U
— amarshah (@amargkp_shah) September 12, 2026
4/10
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे मंजीत के एक दोस्त ने तुरंत कंबल की मदद से आग बुझाई। लहूलुहान और झुलसी हालत में मंजीत को मोरिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
5/10
हालत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के PGIMER में शिफ्ट किया गया। करीब 8 हफ्तों तक तड़पने के बाद 26 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।
6/10
मंजीत कौर पंजाब की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। इंस्टाग्राम पर पंजाबी और हरियाणवी गानों की रील्स के चलते उनके 1.46 लाख से ज्यादा फैंस थे।
7/10
चंडीगढ़ पुलिस ने मंजीत की मां कांता देवी की शिकायत पर रिंकू, शुभी और पिंडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत किडनैपिंग और मर्डर का मामला दर्ज किया है।
8/10
मां कांता देवी का दावा है कि 5 अगस्त को जब मंजीत को होश आया था, तब मोहाली पुलिस को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा।
9/10
चंडीगढ़ पुलिस और DSP गुरजीत कौर ने कहा कि परिवार को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वारदात की असली वजह तलाशने की कोशिश जारी है।
10/10
हत्या के इतने दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.