पहाड़ी के रास्ते से खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों की बस, 5 PHOTO में देखें कितना भयानक था दृश्य

Published : Jul 28, 2026, 12:21 PM IST

अमरनाथ यात्रा से वापस घर लौट रहे 39 श्रद्धालुओं की बस का मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हादसा हो गया। यह एक्सीडेंट सोनमर्ग हाईवे के एस-मोड़ पर हुआ। बस पहाड़ी वाले हाइवे पर चल रही थी, लेकिन अचानक से वह बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

1/5

बस में बैठे कुछ लोग गहरी नींद में थे तो कुछ भोलेनाथ का भजन गा रहे थे। लेकिन सोनमर्ग हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में जा गिरी। लोगों समझ ही नहीं पाए कि यह क्या हो गया। गनीमत यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।

2/5

बता दें कि इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से कुछ लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं कुछ को मामूली सी चोट आई है।

3/5

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह सभी यात्री मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले थे और अमरनाथ की यात्रा करके वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे।

4/5

बता दें कि हादसे वाली बस  मंगलवार सुबह बालटाल से श्रीनगर जा रही थी। जिसका का नंबर नंबर AR-11D-5655, है। जो कि एक नीजि बस है, मध्य प्रदेश से आई थी।

5/5

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही कहा सोमवार को गांदरबल के गनीवान में हुए सड़क हादसे को लेकर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा है

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.